INDIA CEMENTS Q1 RESULT : सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में शुमार होने वाली इंडिया सीमेंट्स (INDIA CEMENTS) वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी को वित्त वर्ष 24 की जून तिमाही में 75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। जबकि वित्त वर्ष 23 की जून तिमाही में कंपनी को 76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय में भी पहली तिमाही में गिरावट देखने को मिली। कंपनी द्वारा आज 7 अगस्त को वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों की घोषणा की गई।
