प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) ने 18 अक्टूबर को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही यानी कि दूसरी तिमाही के लिए 2202 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। ये 2,128 करोड़ रुपये के बाजार अनुमान से अधिक है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में हुए मुनाफे से 22 प्रतिशत अधिक है। लेंडिंग एक्टिविटीज से अर्जित ब्याज और भुगतान किए गए ब्याज के बीच का अंतर यानी कि बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) 5,076 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की एनआईआई से ये 18 प्रतिशत अधिक है। उस समय बैंक की NII 4,302 करोड़ रुपये रही थी।
