Infosys Q1 Result : देश की दूसरी बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस लि. ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 5,360 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल समान तिमाही में 5,195 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। हालांकि, तिमाही आधार पर प्रॉफिट में 5.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही के दौरान 5,686 करोड़ रुपये रहा था।
