आईटी सेक्टर की एक और दिग्गज कंपनी इंफोसिस (INFOSYS) ने आज वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी द्वारा बताये गये नतीजों के मुताबिक तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। इसके अलावा कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी उम्मीद से अधिक रही। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,586 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 6,480 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं वित्त वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के लिए कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 38,318 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 37,918 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। बता दें कि 9 जनवरी को टीसीएस के रिजल्ट के बाद ये आईटी सेक्टर की ये दूसरी बड़ी कंपनी है जिसने आज अपने नतीजे जारी किये हैं।
