Get App

IRCTC के अच्छे नतीजे, दिसंबर तिमाही में दोगुने से ज्यादा बढ़कर 208 करोड़ रुपये का हुआ प्रॉफिट

वहीं दिसंबर तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 141 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान अवधि में यह 224 करोड़ रुपये रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2022 पर 5:19 PM
IRCTC के अच्छे नतीजे, दिसंबर तिमाही में दोगुने से ज्यादा बढ़कर 208 करोड़ रुपये का हुआ प्रॉफिट
IRCTC, भारतीय रेल के लिए केटरिंग और टूरिज्म सेवाएं देती है

IRCTC Q3 Result : भारतीय रेल की केटरिंग और टूरिज्म आर्म आईआरसीटीसी ने दिसंबर में समाप्त तिमाही के दौरान 166 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 208 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि बीते साल समान अवधि के दौरान यह आंकड़ा 78 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि इससे पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर, 2021 तिमाही में रहे 158 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट की तुलना में यह 32 फीसदी ज्यादा है।

2 रुपये प्रति शेयर लाभांश का ऐलान

वहीं दिसंबर तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 141 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान अवधि में यह 224 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर एंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें