Get App

IRFC Q2 Results : सितंबर तिमाही में 9% घटा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का तोहफा

IRFC Q2 Results : पिछले एक महीने में IRFC के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 106 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 122 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 221 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा हुआ है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 9:06 PM
IRFC Q2 Results : सितंबर तिमाही में 9% घटा नेट प्रॉफिट, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का तोहफा
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है।

IRFC Q2 Results : इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9 फीसदी घटकर ₹1,549.87 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को ₹1,714.28 करोड़ का मुनाफा हुआ था। कंपनी ने मार्केट बंद होने के बाद नतीजे जारी किए हैं। आज कंपनी के शेयर 0.34 फीसदी बढ़कर 73.20 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ऑपरेशन से इंडियन रेलवे पीएसयू का रेवेन्यू ₹6,766.32 करोड़ रहा, जो कि एक साल पहले की अवधि में ₹5,809.8 करोड़ की तुलना में 16 फीसदी अधिक है।

पिछले एक महीने में IRFC के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 106 फीसदी का शानदार रिटर्न मिला है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 122 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 221 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें