Get App

ITC Q1 results: शुद्ध मुनाफा 17.58% चढ़कर हुआ 4902.74 करोड़ रुपये, आय में दिखी 7% की गिरावट

ITC को वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 4902.74 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा हुआ। जो पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के मुनाफे 4,169.38 करोड़ रुपये से 17.58 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का कुल रेवन्यू 16995.49 करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले की तिमाही के 18320.16 करोड़ रुपये से 7.2 प्रतिशत कम है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 5:38 PM
ITC Q1 results: शुद्ध मुनाफा 17.58% चढ़कर हुआ 4902.74 करोड़ रुपये, आय में दिखी 7% की गिरावट
ITC ने कहा कि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कहा कि 15 महीने में ITC HOTELS की लिस्टिंग होने की उम्मीद है

ITC Q1 results: आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) ने आज सोमवार 14 अगस्त को वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। कंपनी को पहली तिमाही में 4902.74 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा हुआ। ये मुनाफा पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही के मुनाफे 4,169.38 करोड़ रुपये से 17.58 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी का कुल रेवन्यू 16995.49 करोड़ रुपये रहा। जो एक साल पहले की तिमाही के 18320.16 करोड़ रुपये से 7.2 प्रतिशत कम है। शुद्ध मुनाफा काफी हद तक उम्मीद के मुताबिक रहा। लेकिन रेवन्यू उम्मीद से कम रहा। छह ब्रोकरेज के सर्वेक्षण के अनुसार शुद्ध मुनाफा 4,838.8 करोड़ रुपये और रेवन्यू 17,326 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद थी।

ITC का EBITDA घटा लेकिन मार्जिन में दिखा इजाफा

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ITC का EBITDA 6,250.1 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 6,365 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी की EBITDA मार्जिन 39.5% रही जबकि इसके 36.8% रहने का अनुमान था।

सालाना आधार पर आंकड़ों पर नजर डाले तो FY24 की पहली तिमाही में EBITDA 6,250.1 करोड़ रुपये रहा जबकि FY23 की पहली तिमाही में EBITDA 5,647.5 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें