JSPL Q1 Results: जिंदल स्टील एंड पावर (Jindal Steel & Power (JSPL) ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 11 अगस्त को अपने पहली तिमाही के नतीजे जारी किये। परिचालन मुनाफे में गिरावट और सुस्त टॉपलाइन के कारण कंपनी ने जून वित्त वर्ष 2024 तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 14.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। Q1FY24 के दौरान कंपनी का मुनाफा 1,686.94 करोड़ रुपये रहा। हालांकि गिरावट के बावजूद JSPL ने बॉटम-लाइन परफॉर्मेंस के अनुमान से काफी ऊपर प्रदर्शन किया। ब्लूमबर्ग के सर्वेक्षण में Q1FY24 के लिए 688.7 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे का अनुमान लगाया गया था।
