Get App

L&T Q1 Results : जून तिमाही में 46% बढ़ा मुनाफा, बोर्ड ने शेयर बायबैक को दी मंजूरी

L&T Q1 Results : तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी ने शेयर बायबैक की घोषणा भी की है। कंपनी ने अधिकतम 3000 रुपये तक के भाव पर बायबैक के फैसले को मंजूरी दी है। इस तरह शेयर बायबैक पर कुल 10000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी प्रति शेयर 6 रुपये का डिविडेंड भी देगी

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 5:38 PM
L&T Q1 Results : जून तिमाही में 46% बढ़ा मुनाफा, बोर्ड ने शेयर बायबैक को दी मंजूरी
लार्सन एंड टर्बो (Larsen & Toubro-L&T) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

L&T Q1 Results : लार्सन एंड टर्बो (Larsen & Toubro-L&T) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी ने शेयर बायबैक की घोषणा भी की है। कंपनी ने अधिकतम 3000 रुपये प्रति शेयर तक के भाव पर बायबैक के फैसले को मंजूरी दी है। इस तरह शेयर बायबैक पर कुल 10000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 6 रुपये का डिविडेंड भी देगी।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 47882 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की अवधि में दर्ज 35853 करोड़ रुपये की तुलना में 34 फीसदी अधिक है। रेगुलेटरी फाइलिंग में यह भी बताया गया कि तिमाही के दौरान EBITDA 4,869 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की अवधि में 3,953 करोड़ रुपये की तुलना में 23 फीसदी अधिक है। L&T ने सब्सिडियरी कंपनी L&T एनर्जी ग्रीन टेक में 506 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है। EBITDA मार्जिन 10.2 फीसदी पर आ गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 11 फीसदी की तुलना में कम है।

बायबैक और डिविडेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें