L&T Q4 results: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी लर्सन एंड टुब्रो (L&T) ने बुधवार 8 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 4,396 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,987 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 67,079 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में रहे 58,335 करोड़ के मुकाबले 15 फीसदी अधिक है। मार्च तिमाही के दौरान इंटरनेशनल बिजनेस का रेवेन्यू में हिस्सा 45 प्रतिशत था।
