Mahindra Q1 Results: दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार 31 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2024) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर उसका शुद्ध मुनाफा करीब 5 फीसदी घटकर 2,612 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,774 करोड़ रुपये था। हालांकि इसके रेवेन्यू में इस दौरान 12 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 27,038.79 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 24,368 करोड़ रुपये रहा था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA जून तिमाही में 22 फीसदी बढ़कर 4,023 करोड़ रुपये रहा। वहीं EBITDA मार्जिन जून तिमाही में 14.9 फीसदी रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 13.6 फीसदी था।
