Get App

NMDC Q4 Results : मार्च तिमाही में 22% बढ़ा मुनाफा, प्रति शेयर 2.85 रुपये के डिविडेंड का ऐलान

मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 13.8 फीसदी घटकर 5,851 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6,785 करोड़ रुपये था। एनएमडीसी के बोर्ड ने 2.85 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है। इसका भुगतान कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 23, 2023 पर 10:03 PM
NMDC Q4 Results : मार्च तिमाही में 22% बढ़ा मुनाफा, प्रति शेयर 2.85 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
NMDC लिमिटेड ने आज 23 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

NMDC Q4 Results : लोहे का अयस्क निकालने वाली दिग्गज सरकारी कंपनी NMDC लिमिटेड ने आज 23 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 22 फीसदी बढ़ा है और यह 2,277 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 1,862 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। आज मंगलवार को NMDC के शेयरों में 0.81 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 106 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का राजस्व 13.8 फीसदी घटकर 5,851 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6,785 करोड़ रुपये था। ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का EBITDA इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 20.6 फीसदी घटकर 2,162 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 6,785.3 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 40.2 फीसदी की तुलना में मार्च तिमाही में एबिटडा मार्जिन 37 प्रतिशत रहा।

डिविडेंड का ऐलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें