NTPC Q1 Result : सरकारी कंपनी NTPC ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.4 फीसदी बढ़ा है और यह 4066 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 3717 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जून तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का कुल राजस्व 39122 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज 40,026 करोड़ रुपये की तुलना में 2.3 फीसदी कम है।
