Get App

NTPC Q2 Results: सितंबर तिमाही में बढ़े खर्च से घटा प्रॉफिट, एनटीपीसी के कोयले वाले बिजली प्लांट का बढ़ा इस्तेमाल

NTPC Q2 Results: बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी NTPC का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में खर्च बढ़ने से कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सात फीसदी से अधिक गिर गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 29, 2022 पर 9:18 PM
NTPC Q2 Results: सितंबर तिमाही में बढ़े खर्च से घटा प्रॉफिट, एनटीपीसी के कोयले वाले बिजली प्लांट का बढ़ा इस्तेमाल
NTPC Q2 Results: एनटीपीसी की जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में कुल आय बढ़कर 44,681.50 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 33,095.67 करोड़ रुपये रही थी।

NTPC Q2 Results: बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी NTPC का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में खर्च बढ़ने से कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सात फीसदी से अधिक गिर गया। एनटीपीसी ने आज शनिवार 29 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। जारी नतीजे के मुताबिक जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी को 3,417.67 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में इसका कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,690.95 करोड़ रुपये रहा था।

सितंबर 2022 तिमाही में खर्च में बढ़ोतरी

एनटीपीसी की जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में कुल आय बढ़कर 44,681.50 करोड़ रुपये हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 33,095.67 करोड़ रुपये रही थी। वहीं खर्च की बात करें तो इसमें भी उछाल रही और जुलाई-सितंबर 2022 में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 40,000.99 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसका खर्च 28,949.53 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2022 में कंपनी का औसत बिजली शुल्क 4.77 रुपये प्रति यूनिट रहा जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3.86 रुपये प्रति यूनिट था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें