Petronet LNG Q1 Result : Petronet LNG ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ा है और यह 819 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सरकारी कंपनी Petronet LNG ने FY23 की अप्रैल-जून तिमाही में 725 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 31 प्रतिशत बढ़ा है। पिछली तिमाही (Q4FY23) में कंपनी को 619 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
