PFC Q1 Result: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने 6 अगस्त को अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,182.06 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 5,982.14 करोड़ रुपये था। PFC ने शेयर बाजारों को बताया कि जून 2024 तिमाही में उसका ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 17.64 प्रतिशत बढ़कर 24716.76 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 21008.86 करोड़ रुपये था।
