Get App

PVR Inox Q2 results: कंपनी को हुआ 207.3 करोड़ का मुनाफा, आय बढ़कर हुई 2,019.6 करोड़ रुपये

PVR Inox ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही 207.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि जून तिमाही में कंपनी को 81.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जवान, जेलर और गदर 2 सहित फिल्मों की सफलता के कारण वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी का कारोबार अच्छा रहा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 19, 2023 पर 2:12 PM
PVR Inox Q2 results: कंपनी को हुआ 207.3 करोड़ का मुनाफा, आय बढ़कर हुई 2,019.6 करोड़ रुपये
PVR Inox का FY24 में रेवन्यू 2,019.6 करोड़ रुपये रहा। जबकि Q1 FY24 में कंपनी का रेवन्यू 1,329.8 करोड़ रुपये रहा था

PVR Inox Share Price: मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी पीवीआर आईनॉक्स (PVR Inox) ने आज यानी कि 19 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये। कंपनी की दूसरी तिमाही अच्छी रही है। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 207.3 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। जबकि जून तिमाही में कंपनी को 81.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में जवान, जेलर और गदर 2 सहित फिल्मों की सफलता के कारण कंपनी का कारोबार अच्छा रहा। PVR Inox की Q2FY24 में आय 2,019.6 करोड़ रुपये रही। जबकि Q1 FY24 में कंपनी की आय 1,329.8 करोड़ रुपये रही थी।

जून तिमाही में मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर को हिंदी फिल्मों के औसत से कम प्रदर्शन, दर्शकों की संख्या में धीमी गति से रिकवरी और सिनेमा विज्ञापन रेवन्यू में मंदी का सामना करना पड़ा। इसके दूसरी तरफ सितंबर तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्मों के कारण कंपनी ने दूसरी तिमाही में मुनाफा दर्ज किया।

L&T का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि PVR Inox दूसरी तिमाही में 1,890 करोड़ रुपये के रेवन्यू के साथ रिकॉर्ड प्रदर्शन करेगी। इस आकलन के पीछे का कारण ये रहा कि सितंबर तिमाही में आठ फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये का शुद्ध बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (net box office collections (NBOC) पार कर लिया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें