RBL Bank September Quarter Result: वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में आरबीएल बैंक का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30 प्रतिशत घटकर 231.70 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 331 करोड़ रुपये था। कुल आय बढ़कर 4459 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर 2023 तिमाही में 3720 करोड़ रुपये थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 910 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड बेसिस पर नेट इंट्रेस्ट इनकम सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 1,615 करोड़ रुपये हो गई। सितंबर 2024 तिमाही में नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 5.04 प्रतिशत रहा। ऑपरेटिंग खर्च सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1,632 करोड़ रुपये के रहे।
