Get App

RIL Q1 Results: मुनाफा कम होकर ₹16,011 करोड़ रहा, हर शेयर पर 9 रुपये डिविडेंड बांटने का ऐलान

RIL Q1 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार 21 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा थोड़ा घटकर 16,011 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17,955 करोड़ रुपये रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 9:02 PM
RIL Q1 Results: मुनाफा कम होकर ₹16,011 करोड़ रहा, हर शेयर पर 9 रुपये डिविडेंड बांटने का ऐलान
RIL Q1 results: रिलायंस इंडस्ट्री ने प्रति शेयर 9 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया

RIL Q1 results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार 21 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2023) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 6 फीसदी कम होकर 18,258 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के कंज्यूमर बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली, लेकिन ऑयल से लेकर केमिकल बिजनेस ने इस ग्रोथ के असर को सीमित कर दिया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू घटकर 2,31,132 करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,42,529 करोड़ रुपये था। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के कारण ऑयल से लेकर केमिकल बिजनेस के रेवेन्यू में गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टैंडअलोन प्रॉफिट जून तिमाही में 16,011 करोड़ रुपये था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17,955 करोड़ रुपये रहा था। ब्लूमबर्ग की ओर से कराए एक पोल में एक्सपर्ट्स ने जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड मुनाफा 16,995.50 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 2.14 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने कहा, "इस तिमाही में रिलायंस का मजबूत ऑपरेशंस और वित्तीय प्रदर्शन हमारे बिजनेसों के विविध पोर्टफोलियो के लचीलेपन को दर्शाता है जो इंडस्ट्रियल और कंज्यूमर सेगमेंट में मांग को पूरा करता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें