Reliance Jio Q2 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के टेलीकॉम डिवीजन, जियो इन्फोकॉम (Jio Infocomm) ने आज 27 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी कि सितंबर में समाप्त तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो ने दूसरी तिमाही के लिए 5,058 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इसमें सालाना आधार पर इजाफा देखने को मिला। कंपनी के मुनाफा में दूसरी तिमाही में सालाना आधार 12.10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जबकि तिमाही आधार पर पिछली तिमाही से इसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि नजर आई है।
