Get App

RELIANCE RETAIL Q1 Result: मुनाफा 18.8% बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये, आय बढ़कर हुई 69,962 लाख करोड़ रुपये

RELIANCE RETAIL ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के लिए शानदार नतीजे जारी किये हैं। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 58,569 करोड़ रुपये से बढ़कर 69,962 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही के दौरान 3,849 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 8:26 PM
RELIANCE RETAIL Q1 Result: मुनाफा 18.8% बढ़कर 2,448 करोड़ रुपये, आय बढ़कर हुई 69,962 लाख करोड़ रुपये
RELIANCE RETAIL के स्टोर्स में वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में इजाफा देखने को मिला। कंपनी ने पहली तिमाही के दौरान 555 नए स्टोर्स खोले

RIL Retail Q1 Result:  तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल (RELIANCE RETAIL) ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही यानी कि Q1FY24 के लिए अपने नतीजे आज 21 जुलाई 2023 को जारी कर दिये हैं। रिलायंस रिटेल का जून में समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा में 18.8 प्रतिशत बढ़ गया। मुनाफे में साल-दर-साल मजबूत वृद्धि के साथ कंपनी का पहली तिमाही में मुनाफा 2,448 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला है। सालाना आधार पर रिलायंस रिटेल की आय बढ़कर 69,962 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 58,569 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का EBITDA भी वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में बढ़ा। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में रिलायंस रिटेल का EBITDA बढ़कर 5,151 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA 3,849 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रिलायंस रिटेल की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर बढ़कर 7.4% रही जबकि पिछली तिमाही में भी कंपनी EBITDA मार्जिन 6.6% रही थी।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)  का रिटेल कारोबार संभालने वाली RELIANCE RETAIL के स्टोर्स में भी इजाफा हुआ। पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने 555 नए स्टोर्स खोले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें