Reliance Industries Limited Q4 Result: मार्केट कैप के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited ) ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.5 फीसदी बढ़कर 16,203 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13227 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18,549 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 16,640 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
