Get App

SBI Cards का शुद्ध मुनाफा 32% बढ़कर ₹509 करोड़ पर पहुंचा, NIM अबतक के सबसे निचले स्तर पर आया

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) ने मंगलवार 24 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 32.1 फीसदी बढ़कर 509.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 386 करोड़ रुपये रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 24, 2023 पर 8:58 PM
SBI Cards का शुद्ध मुनाफा 32% बढ़कर ₹509 करोड़ पर पहुंचा, NIM अबतक के सबसे निचले स्तर पर आया
SBI कार्ड के शेयर आज मंगलवार को 35.6 रुपये या 4.6 फीसदी बढ़कर 731.6 रुपये पर बंद हुआ

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) ने मंगलवार 24 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 32.1 फीसदी बढ़कर 509.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तिमाही में 386 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) दिसंबर तिमाही में घटकर 11.6 फीसदी पर आ गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का NIM 19.2 फीसदी रहा था।

SBI Cards ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 21.4 फीसदी बढ़कर 3,507.1 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,889.5 करोड़ रुपये था। पिछली कुछ तिमाहियों से SBI Cards का रिवॉल्वर रेट घटता रहा है। वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में रिवॉल्वर रेट 45 फीसदी रहा था, जो दिसंबर तिमाही में घटकर 24 फीसदी रह गया।

एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बात करें तो, कंपनी का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) दिसंबर तिमाही में 2.22 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 2.14 फीसदी रहा था। वहीं इसका नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) इस तिमाही में 0.8 फीसदी रहा था, जो पिछली तिमाही में 0.78 फीसदी था। कंपनी का क्रेडिट कॉस्ट 5.6 फीसदी रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें