एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने आज 25 अप्रैल को वित्त वर्ष 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 30.4 फीसदी बढ़कर 240 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने इसके पिछले वित्तीय वर्ष में 184 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 12,731 करोड़ रुपये के ग्रॉस रिटन प्रीमियम (GWP) के साथ ओवरऑल बिजनेस में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 17 फीसदी अधिक है।
