Sun Pharma Q2 Results : सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5 फीसदी बढ़कर 2,375.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 2,262.22 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी ने अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद इस समय यह स्टॉक 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1,114 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
