Get App

Suzlon Energy Q1 Result : जून तिमाही में 96% घटा मुनाफा, 101 करोड़ रुपये पर आया

Suzlon Group के CEO जे पी चलसानी ने बयान में कहा, "सुजलॉन में हम अपनी बिजनेस प्लान के अनुरूप स्टेबल और लगातार ग्रोथ दिखा रहे हैं। बैलेंस शीट को मजबूत करने और कर्ज को कम करने की हमारी पहल के साथ हमारा फोकस अब अपने कुल ऑर्डर को पूरा करने के लिए ऑपरेशन को बढ़ाने पर है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 7:59 PM
Suzlon Energy Q1 Result : जून तिमाही में 96% घटा मुनाफा, 101 करोड़ रुपये पर आया
सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Suzlon Energy Q1 Result : सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने FY24 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 96 फीसदी घटा है और यह 101 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 2433 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। जून तिमाही में कंपनी का नेट रेवेन्यू भी एक साल पहले की अवधि के 1378 करोड़ रुपये से घटकर 1348 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी का बयान

सुजलॉन ग्रुप के वाइस-चेयरमैन गिरीश तांती ने एक बयान में कहा, "देश अपनी अर्थव्यवस्था के डीकार्बोनाइजेशन का नेतृत्व करने के लिए तैयार है, हम इस ग्रीन एनर्जी परिवर्तन को चलाने के लिए तैयार हैं।"

सुजलॉन ग्रुप के CEO जे पी चलसानी ने बयान में कहा, "सुजलॉन में हम अपनी बिजनेस प्लान के अनुरूप स्टेबल और लगातार ग्रोथ दिखा रहे हैं। बैलेंस शीट को मजबूत करने और कर्ज को कम करने की हमारी पहल के साथ हमारा फोकस अब अपने कुल ऑर्डर को पूरा करने के लिए ऑपरेशन को बढ़ाने पर है, जो आज की तारीख में 1582 मेगावाट है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें