Get App

Tata Chemicals Q1 Results: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का जून तिमाही में 9.67% गिरा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा

Tata Chemicals Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ने सोमवार 7 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 9.67 पर्सेंट गिरकर 532 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 589 करोड़ रुपये रहा था

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 07, 2023 पर 9:45 PM
Tata Chemicals Q1 Results: टाटा ग्रुप की इस कंपनी का जून तिमाही में 9.67% गिरा मुनाफा, लेकिन रेवेन्यू बढ़ा
Tata Chemicals के शेयर शुक्रवार को 0.71% गिरकर 1,040 रुपये के भाव पर बंद हुए

Tata Chemicals Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स ने सोमवार 7 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 9.67 पर्सेंट गिरकर 532 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 589 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में 5.58 फीसदी बढ़कर 4,218 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,995 करोड़ रुपये रहा था।

टाटा केमिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, आर मुकुंदन ने बताया, "कंपनी ने चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में संतोषजनक प्रदर्शन किया है। सोडा ऐश की कीमतों पर विपरीत असर पड़ा क्योंकि कई ग्राहकों ने मंगोलिया, चीन से नई सप्लाई आने के कारण अपने खरीद से जुड़े फैसलों में देरी की।"

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोरोना महामारी के बाद चीन की इकोनॉमी में धीमी ग्रोथ और विकसित देशों की औद्योगिक उत्पादन में नरमी से भी बिजनेस पर असर पड़ा और यह निकट अवधि में जारी रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें