Tata Communications July-September Quarter Result: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही और अप्रैल-सितंबर 2024 छमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़कर 227.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सितंबर 2023 तिमाही में मुनाफा 221.26 करोड़ रुपये का था।
