Get App

Tata Steel का मुनाफा सितंबर तिमाही में 87% घटा, उम्मीदों से कमजोर रहे कंपनी के नतीजे

Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 59,878 करोड़ रुपये रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 7:16 PM
Tata Steel का मुनाफा सितंबर तिमाही में 87% घटा, उम्मीदों से कमजोर रहे कंपनी के नतीजे
Tata Steel Q2 Results: कंपनी की कुल आय सितंबर तिमाही में 60,206.78 करोड़ रुपये रही

Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील लिमिटेड (Tata Steel Lts) ने सोमवार 31 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे ने जारी किए। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 87 फीसदी घटकर 1,514 करोड़ रुपये पर आ गया। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 80 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,547.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 1 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 59,878 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

स्टील की कीमतों में ग्लोबल लेवल पर गिरावट के बीच सितंबर तिमाही में कंपनी का रियलाइजेशन घटा है। कंपनी ने यूरोप में बिक्री घटने की भरपाई काफी हद तक भारतीय बाजारों से कर ली। हालांकि इसके बावजूद इनपुट लागत में बढ़ोतरी ने कंपनी के मार्जिन और मुनाफे पर भारी असर डाला है।

नतीजों पर क्या बोले टाटा स्टील के CEO?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें