Get App

जून तिमाही में TV18 Broadcast Ltd के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 151% की बढ़ोतरी

जून 2023 को खत्म तिमाही में TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 3,176 करोड़ रुपये रहा और इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 151 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जियो सिनेमा पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की स्ट्रीमिंग से भी कंपनी को अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 9:06 PM
जून तिमाही में TV18 Broadcast Ltd के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 151% की बढ़ोतरी
जून तिमाही में कंपनी के टीवी न्यूज नेटवर्क के विज्ञापन संबंधी रेवेन्यू में भी मजबूत ग्रोथ रही।

TV18 Broadcast Ltd: जून 2023 को खत्म तिमाही में TV18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड ऑपरेटिंग रेवेन्यू 3,176 करोड़ रुपये रहा और इसमें पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 151 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई। जियो सिनेमा पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की स्ट्रीमिंग से भी कंपनी को अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने में मदद मिली।

Viacom18 ने डिजिटल स्ट्रीमिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके तहत IPL की कुल रीच 45 करोड़ लोगों तक पहुंच गई और फाइनल मैच की पहुंच 12 करोड़ लोगों तक रही। कंपनी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, जियो सिनेमा का IPL आधारित विज्ञापन रेवेन्यू टीवी के मुकाबले ज्यादा रहा।

हालांकि, TV18 का कहना है कि कुछ सेक्टरों में सुधार के बावजूद विज्ञापन के माहौल में सुस्ती है।

लिहाजा, जून 2023 को खत्म तिमाही में उसका नुकसान बढ़कर 21 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नुकसान 5 करोड़ रुपये था। TV18 के मुताबिक, उसके न्यूज नेटवर्क की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। संबंधित तिमाही के दौरान न्यूज सेगमेंट के ऑल इंडिया व्यूरिशिप में उसकी हिस्सेदारी 12 पर्सेंट रही। न्यूज नेटवर्क के तहत, न्यूज18 इंडिया (News18 India), सीएनएन न्यूज18 (CNN News18) और सीएनबीसी टीवी18 (CNBC TV18 ) ने अपनी लीडरशिप पोजिशन बनाए रखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें