Get App

TV18 Broadcast Q2 results : आय में सालाना आधार पर 22% की बढ़ोतरी, न्यू बिजनेस और स्पोर्ट्स सेगमेंट से मिला सपोर्ट

TV18 Broadcast Q2 : कंपनी की तरफ से एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा गया है कि एबिटा में गिरावट ग्रोथ वाले वर्टिकल्स जैसे खेल और डिजिटल में किए गए निवेश के कारण आई है। इन दोनों वर्टिकल को मजबूत कमाई के लिए तैयार करने के लिए निकट अवधि में निवेश की जरूरत है। इस निवेश से कंपनी को मीडिया बिजनेस में लीडिंग पोजीशन पर लाने में सहायता मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2023 पर 2:33 PM
TV18 Broadcast Q2 results : आय में सालाना आधार पर 22% की बढ़ोतरी, न्यू बिजनेस और स्पोर्ट्स सेगमेंट से मिला सपोर्ट
TV18 Broadcast Q2 : दूसरी तिमाही में TV18 के एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो की कमाई 22 फीसदी बढ़कर 1438 करोड़ रुपये रही है। इसमें मूवी, स्पोर्ट्स और डिजिटल सेगमेंट का अहम योगदान रहा है

TV18 Broadcast Q2 : टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) ने वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2FY24) के नतीजे जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी की कंसोलीडेटेड कामकाजी आय सालाना आधार पर 22 फीसदी की बढ़त के साथ 1794 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की आय में आई इस बढ़ोतरी में न्यूज बिजनेस, मूवी स्टूडियो और स्पोर्ट्स वर्टिकल के प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। बता दें पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि ( Q2FY23)में कंपनी में कंपनी की कंसोलीडेटेड कामकाजी आय 1473 करोड़ रुपये पर रही थी।

30 सितंबर 2023 को खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड एबिटडा लॉस बढ़कर 198 करोड़ रुपए पर रहा है। जबिक पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 40.6 करोड़ रुपए का एबिटडा लॉस हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 29 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 5.7 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की तरफ से एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कहा गया है कि एबिटा में गिरावट ग्रोथ वाले वर्टिकल्स जैसे खेल और डिजिटल में किए गए निवेश के कारण आई है। इन दोनों वर्टिकल को मजबूत कमाई के लिए तैयार करने के लिए निकट अवधि में निवेश की जरूरत है। इस निवेश से कंपनी को मीडिया बिजनेस में लीडिंग पोजीशन पर लाने में सहायता मिलेगी।

खेल और मूवी चैनलों के मजबूत प्रदर्शन के चलते दूसरी तिमाही टीवी नेटवर्क की बाजार हिस्सेदारी 50 आधार अंक (बीपीएस) बढ़कर 10.5 फीसदी हो गई। अलग-अलग सेगमेंट पर नजर डालें तो TV18 न्यूज़ देश में सबसे ज्यादा पहुंच वाला टेलीविजन नेटवर्क बना हुआ है, जो हर हफ्ते भारत में लगभग 190 मिलियन लोगों तक पहुंचता है। नेटवर्क ने प्रमुख बाजारों में सीएनबीसी टीवी18, न्यूज18 इंडिया और सीएनएन न्यूज18 के साथ अपनी लीडिंग पोजीशन बरकरार रखी है। ये अपनी-अपनी कटेगरी में नंबर 1 रैंकिंग चैनल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें