ULTRATECH CEMENT Q3 Result: सीमेंट सेक्टर (CEMENT SECTOR) की दिग्गज कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRATECH CEMENT) ने आज यानी कि 19 जनवरी वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमारी के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया। कंपनी को तीसरी तिमाही में 1775 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। जबकि इसी अवधि के दौरान कंपनी की आय 1775 करोड़ रुपये रही। हालांकि इस बार कंपनी का मुनाफा और आय दोनों अनुमान से ज्यादा रहा। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1739 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। जबकि इसी तिमाही के दौरान कंपनी की आय 16649 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
