Get App

UltraTech Cement Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 36% घटकर 820 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में भी आई कमी

UltraTech Cement Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने सोमवार 21 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 36 फीसदी घट गया। ऐसा मॉनसूल के चलते मांग में कमी और बड़ी परियोजानों में देरी के चलते हुआ। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा घटकर 820 करोड़ रुपये रहा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2024 पर 3:43 PM
UltraTech Cement Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 36% घटकर 820 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में भी आई कमी
UltraTech Cement Results: अल्ट्राटेक सीमेंट का EBITDA 18% घटकर 2,239 करोड़ रुपये रह गया

UltraTech Cement Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने सोमवार 21 अक्टूबर को मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 36 फीसदी घट गया। ऐसा मॉनसूल के चलते मांग में कमी और बड़ी परियोजानों में देरी के चलते हुआ। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा घटकर 820 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.280 करोड़ रुपये था। यह एनालिस्ट्स के अनुमानों से भी कम है। मनीकंट्रोल की ओर से 8 ब्रोकरेज फर्मों के बीच कराए एक पोल में अल्ट्राटेक का शुद्ध मुनाफा 1,062 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया गया था।

सीमेंट कंपनी का रेवेन्यू भी सितंबर तिमाही में 2.3 फीसदी घटकर 15,635 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 16,012 करोड़ रुपये था। यह मनीकंट्रोल पोल में जताए गए 15,579 करोड़ रुपये के अनुमान से थोड़ा बेहतर था।

सितंबर तिमाही के दौरान आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी की घरेलू ग्रे सीमेंट बिक्री 25.75 मिलियन टन रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में मामूली 3 प्रतिशत अधिक था। हालांकि जून तिमाही की तुलना में यह 15 प्रतिशत की तेज गिरावट को भी दिखाता है। कंपनी ने इसके पीछे लोकसभा चुनावों, अत्यधिक गर्मी और मजदूरों की अनुपलब्धता के कारण हुआ।

अल्ट्राटेक सीमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में 18 प्रतिशत घटकर 2,239 करोड़ रुपये रह गया। ऑपरेटिंग मार्जिन भी पिछले साल की समान तिमाही के 16 प्रतिशत से घटकर 13 प्रतिशत रह गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें