Get App

Vedanta Q1 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 54% बढ़ा, रेवेन्यू में 6% का इजाफा

Vedanta Q1 Earnings: जून 2024 तिमाही के दौरान वेदांता लिमिटेड के मालिकों के लिए मुनाफा 3,606 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2,640 करोड़ रुपये था। वेदांता लिमिटेड में 20 जुलाई 2024 तक प्रमोटर्स के पास 56.38 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 43.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 506.85 रुपये और निचला स्तर 207.85 रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 4:52 PM
Vedanta Q1 Result: अनिल अग्रवाल की कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 54% बढ़ा, रेवेन्यू में 6% का इजाफा
जून 2024 तिमाही में वेदांता के कुल खर्च घटकर 30,772 करोड़ रुपये पर आ गए।

Vedanta June Quarter Result: माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांता लिमिटेड का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 5,095 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 3,308 करोड़ रुपये था। मुनाफे में इजाफे की वजह जिंक, शीशा, कॉपर और निकल की कीमतों में तेजी है। अनिल अग्रवाल की कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि तिमाही के दौरान वेदांता लिमिटेड के मालिकों के लिए मुनाफा 3,606 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 2,640 करोड़ रुपये था।

जून 2024 तिमाही में Vedanta का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35,239 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2023 तिमाही में 33,342 करोड़ रुपये था। जून 2024 तिमाही में कुल खर्च घटकर 30,772 करोड़ रुपये पर आ गए। जून 2023 तिमाही में खर्च 31,973 करोड़ रुपये के रहे थे।

कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,275 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। EBITDA मार्जिन 1000 बीपीएस की वृद्धि के साथ 34 प्रतिशत रहा। कंपनी ने बताया कि जून 2024 के आखिर तक उसका शुद्ध कर्ज 61,324 करोड़ रुपये का था। ग्रॉस कर्ज 78,016 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें