Get App

Flipkart 10 बिलियन डॉलर के IPO से पहले जुटाएगी 22,000 करोड़ रुपये, Softbank सहित इन कंपनियों से कर रही बात

अपने US IPO से पहले Flipkart 3 बिलियन डॉलर यानी 22,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की तैयारी कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2021 पर 1:39 PM
Flipkart 10 बिलियन डॉलर के IPO से पहले जुटाएगी 22,000 करोड़ रुपये, Softbank सहित इन कंपनियों से कर रही बात

दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट (Walmart) की स्वामित्ल वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) इस साल के अंत तक अमेरिकी में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी US में IPO लॉन्च करेगी और इस पब्लिक इश्यू के जरिये 10 बिलियन डॉलर यानी 73,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसके जरिये कंपनी अपना वैल्यूएशन 50 बिलियन डॉलर यानी 3.66 लाख करोड़ रुपये करना चाहती है।


लेकिन अपने IPO से पहले Flipkart 3 बिलियन डॉलर यानी 22,000 करोड़ रुपये फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। 3 बिलियन डॉलर की फंडरेजिंग के लिए फ्लिपकार्ट जापान की इंवेस्टमेंट कंपनी सॉप्टबैंक (Softbank) से बातचीत कर रही है। Softbank के अलावा कंपनी कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB), अबु धाबी की कंपनी ADQ से भी बात कर रही है।


इसके अलावा इंस फंडरेजिंग में कंपनी की मैजूदा निवेशक कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी और GIC भी शामिल हो सकती है। इस फंडरेजिंग के बाद Flipkart का वैल्यूएशन 30 से 35 बिलियन डॉलर के करीब हो सकता है। इस फंडरेजिंग में Softbank फ्लिपकार्ट में 500 मिलियन डॉलर निवेश करना चाहती है।


सब समाचार

+ और भी पढ़ें