Get App

Jet Airways ने मार्क टर्नर को नियुक्त किया वाइस-प्रेसिडेंट, DGCA से हरी झंडी मिलने के बाद तेज की हायरिंग

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने डीजीसीए से दोबारा उड़ान भरने के लिए हरी झंडी पाने के बाद विभिन्न पदों पर हायरिंग तेज कर दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2022 पर 2:54 PM
Jet Airways ने मार्क टर्नर को नियुक्त किया वाइस-प्रेसिडेंट, DGCA से हरी झंडी मिलने के बाद तेज की हायरिंग
DGCA ने बीत शुक्रवार को जेट एयरवेज को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) दिया था

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने डीजीसीए (DGCA) से दोबारा उड़ान भरने के लिए हरी झंडी पाने के बाद विभिन्न पदों पर हायरिंग तेज कर दी है। एयरलाइन ने मार्क टर्नर (Mark Turner) को अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज डिपार्टमेंट का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्ति किया है। इसके अलावा कंपनी ने प्रभा शरण सिंह को अपना चीफ डिजिटल ऑफिसर, एचआर जगन्नाथ को इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का वाइस प्रेसिडेंट और विशेष खन्ना को सेल्स, डिस्ट्रीब्यूशन और कस्टमर एंगेजमेंट डिपार्टमेंट का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

इससे पहले एविएशन रेगुलेटर DGCA ने बीत शुक्रवार को जेट एयरवेज को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) दिया था, जिससे एयरलाइन के लिए दोबारा अपनी कर्मशियल फ्लाइट्स शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

कभी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन में गिनी जाने वाली जेट एयरवेज को नरेश गोयल ने शुरू किया था और इसने 5 मई 1993 को अपनी पहली उड़ान भरी थी। हालांकि कंपनी पर भारी कर्ज लदने और उसे चुका पाने में नाकाम रहने के बाद 18 अप्रैल 2019 को जेट एयरवेज को अपना कामकाज बंद करना पड़ा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें