Get App

Jet Airways के CFO अमित अग्रवाल ने 'निजी कारणों' से इस्तीफा दिया

अमित अग्रवाल को 2017 में कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया गया था। जेट एयरवेज से वह दिसंबर 2015 से जुड़े थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2019 पर 11:38 AM
Jet Airways के CFO अमित अग्रवाल ने 'निजी कारणों' से इस्तीफा दिया

Jet Airways। जेट एयरवेज के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और डिप्टी CEO अमित अग्रवाल ने सोमवार 13 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि  अमित अग्रवाल ने अमित अग्रवाल ने अपने निजी कारणों के कारण पद छोड़ दिया है। उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
 
अमित अग्रवाल को 2017 में कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनाया गया था। जेट एयरवेज से वह दिसंबर 2015 से जुड़े थे।

अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। करीब 25 साल उन्होंने CA के तौर पर काम किया है। उन्हें नरेश गोयल का काफी करीबी माना जाता था। कंपनी के बिजनेस से जुड़े सभी फाइनेंशियल और फिस्कल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अमित अग्रवाल की ही थी।

जेट एयरवेज से पहले अग्रवाल सूजलॉन एनर्जी में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह आर्सेलर मित्तल और एस्सार स्टील के लिए भी काम कर चुके हैं।

नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज का कामकाज 17 अप्रैल से बंद है। पिछले कुछ महीने में कपनी के कई बड़े अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं।

कंपनी से इस्तीफा

इससे पहले अप्रैल पूर्व चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने भी नॉन एग्जिक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर का पद छोड़ दिया था। उस वक्त ने भी कंपनी के बोर्ड ने बताया था कि निजी कारणों की वजह से जैदी ने इस्तीफा दिया है।

जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल के कंपनी के बोर्ड से निकलने के बाद इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजश्री पैती ने भी बोर्ड छोड़ दिया था। पिछले हफ्ते कंपनी के टॉप एग्जिक्यूटिव गौरांग शेट्टी ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। ये भी नरेश गोयल के करीबी माने जाते थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें