Get App

Jio Platforms Q2 results: रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट 23.5% बढ़कर 3528 करोड़ रुपए रहा, आमदनी 18735 करोड़ रुपए

Jio Platforms Q2 results: सितंबर तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन आमदनी 18735 करोड़ रुपए रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2021 पर 8:46 AM
Jio Platforms Q2 results: रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट 23.5% बढ़कर 3528 करोड़ रुपए रहा, आमदनी 18735 करोड़ रुपए

Jio Platforms Q2 results: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की टेलीकॉम इकाई रिलायंस जियो (Reliance Jio) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सितंबर 2021 तिमाही में 3528 करोड़ रुपए रही। इस साल जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3501 करोड़ रुपए था।

सितंबर तिमाही में कंपनी की स्टैंडअलोन आमदनी 18735 करोड़ रुपए रही। इससे पहले जून तिमाही में कंपनी की आमदनी 17,994 करोड़ रुपए थी। कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA (arnings, before interest, depreciation and amortization) सितंबर तिमाही में 8989 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी का मार्जिन 48% रहा।

RIL Q2 Result:मुनाफा 46% उछलकर 15,479 करोड़ रु पर रहा, आय में भी 50% का हुआ इज़ाफा

 

क्या रहा एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU)

सितंबर 2021 तिमाही में जियो की एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर्स (ARPU) हर महीने 143.6 रुपए रहा। इस तिमाही में कुल डेटा ट्रैफिक तिमाही दर तिमाही आधार पर 50.9% बढ़कर 23 अरब GB रहा।


30 सितंबर 2021 तक जियो का कुल कस्टमर बेस 42.95 करोड़ यूजर्स थे। सितंबर तिमाही में 2.38 करोड़ नए यूजर्स जुड़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें