Get App

एमसी कानाफूसी : मंत्री का पसंदीदा उद्यमी, मुनाफे के लिए नमकीन पर दांव और एनर्जी स्टॉक की दिलचस्प कहानी

हम रीडर्स को स्टॉक मार्केट्स में चल रही कानाफूसी की कई कहानियां बताते हैं। इनमें से कुछ आने वाले दिनों में सही साबित होती है तो कुछ सिर्फ चर्चा तक ही सिमट कर रह जाती हैं। लेकिन, ये कानाफूसी होती बहुत मजेदार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 11:19 AM
एमसी कानाफूसी : मंत्री का पसंदीदा उद्यमी, मुनाफे के लिए नमकीन पर दांव और एनर्जी स्टॉक की दिलचस्प कहानी
फिर से इस एनर्जी शेयर में दिखने लगा है उछाल। हालांकि, संस्थागत निवेशक घटा रहे अपना निवेश।

नेतृत्व परिवर्तन

पीई फंडों के निवेश वाली इस फाइनेंशियल सर्विस फर्म में बदलाव की हवा बह रही है। कर्ज देने वाली एक बड़ी कंपनी के एक एग्जिक्यूटिव बहुत उम्मीदों के बीच इस फर्म के सीईओ बने थे। लेकिन हाल में व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। नेतृत्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही इस फर्म के सीईओ का बैकग्राउंड रिस्क घटाने के कौशल से जुड़ा है। इसलिए सबकी निगाहें कॉर्नर ऑफिस में बैठे इस व्यक्ति के तहत नए युग की शुरुआत पर लगी हैं।

कई बाबुओं की उड़ी नींद

एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के उत्तराधिकारी यूनियन हेल्थ मिनिस्टर की नई पंसद बनकर उभरे हैं। वह हेल्थकेयर सेक्टर पर G20 स्तर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे। इस व्यक्ति का असर काफी बढ़ता दिख रहा है, जिससे कुछ बाबु खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। वे खुद को उनकी शिकायत करने से नहीं रोक पा रहे हैं। मीटिंग्स और उसके बाद होने वाली पार्टीज में इस व्यक्ति की चमक इतनी बढ़ गई है कि कई बाबुओं को छोटी जिम्मेदारियों से संतोष करना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें