नागार्जुन फर्टिलाइजर्स की संपत्तियों को ₹1,700 करोड़ में खरीदेगी Greenko Group, जानें डिटेल्स

हैदराबाद मुख्यालय वाली नागार्जुन फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (Nagarjuna Fertilizers and Chemicals) ने मंगलवार 14 अगस्त को अपने यूरिया और माइक्रो-एरिगेशन बिजनेस को AM ग्रीन अमोनिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का फैसला किया। यह पूरी डील 1,700 करोड़ रुपये में हुई है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 11:32 PM
Story continues below Advertisement
AM ग्रीन अमोनिया, देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी समूहों में से एक Greenko Group की कंपनी है

हैदराबाद मुख्यालय वाली नागार्जुन फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (Nagarjuna Fertilizers and Chemicals) ने मंगलवार 14 अगस्त को अपने यूरिया और माइक्रो-एरिगेशन बिजनेस को AM ग्रीन अमोनिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का फैसला किया। यह पूरी डील 1,700 करोड़ रुपये में हुई है। बता दें कि AM ग्रीन अमोनिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी समूहों में से एक ग्रीनको ग्रुप (Greenko Group) की कंपनी है।

यह डील ऐसे समय में हुई है जब एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी, एसेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ACRE) ने लेनदारों से नागार्जुन फर्टिलाइजर्स के डेट को खरीद लिया था। ACRE ने इसके बाद करीब 3 हफ्ते पहले नागार्जुन फर्टिलाइजर्स को SARFAESI एक्ट के तहत एक डिमांड नोटिस जारी किया था।

नागार्जुन फर्टिलाइजर्स के बोर्ड ने 14 अगस्त को हुई बैठत में AM ग्रीन अमोनिया के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव में 1,365 करोड़ रुपये नकद और खरीदार की कंपनी में 19.7 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी शामिल है। 19.7 फीसदी हिस्सेदारी पर कॉल विकल्प के साथ, क्रेता एक साल के अंदर 12 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 335 करोड़ रुपये में इसे भुना सकता है। इससे डील की कुल वैल्यू 1,700 करोड़ रुपये हो जाएगी।


यह भी पढ़ें- Shoora Designs IPO: 17 अगस्त को खुलेगा ज्वैलरी कंपनी का आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

नागार्जुन फर्टिलाइजर्स ने एकमुश्त कर्ज निपटान के तहत इसमें से 1,500 करोड़ रुपये का भुगतान करने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने ACRE के दावे पर आपत्ति जताई थी और एक समाधान योजना पेश करने का मौका देने का अनुरोध किया था। इस पर ACRE ने डिमांड नोटिस को ध्यान दिए बना एक समाधान योजना पेश करने की सलाह दी थी।

नागार्जुन फर्टिलाइजर्स के मुताबिक, AM ग्रीन अमोनिया को अपनी संपत्ति और कारोबार बेचने का प्रस्ताव कंपनी को सभी हितधारकों के हित में अपने कारोबार के लिए उचित मूल्य पाने में मदद करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।