Shoora Designs IPO: 17 अगस्त को खुलेगा ज्वैलरी कंपनी का आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

Shoora Designs IPO: ज्वैलरी कंपनी शूरा डिजाइन्स (Shoora Designs) मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार 17 अगस्त को खुलेगा। इस एसएमई कंपनी के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और इसके शेयरों की लिस्टिंग बीएसई के एसएमई पर होगी। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार के साथ-साथ इसके फाइनेंशियल्स की डिटेल्स दी जा रही है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 5:15 PM
Story continues below Advertisement
शूरा डिजाइन्स हीरे और ज्वैलरी बनाती और बेचती है। यह कंपनी 2021 में बनी थी। (Image- Shoora Designs)

Shoora Designs IPO: ज्वैलरी कंपनी शूरा डिजाइन्स (Shoora Designs) मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार 17 अगस्त को खुलेगा। इस एसएमई कंपनी के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और इसके शेयरों की लिस्टिंग बीएसई के एसएमई पर होगी। ग्रे मार्केट में बात करें तो शूरा डिजाइन्स के शेयरों के लिए कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार के साथ-साथ इसके फाइनेंशियल्स की डिटेल्स दी जा रही है।

Shoora Designs IPO की डिटेल्स

शूरा डिजाइन का 2.03 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-21 अगस्त के बीच खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए शेयर का भाव 48 रुपये और लॉट साइज 3 हजार शेयरों का फिक्स किया गया है। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 अगस्त को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक है। इसके बाद शेयरों की बीएसई एसएमई पर 29 अगस्त को होगी। इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले सिर्फ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Rakesh Jhunjhunwala के गुरु का पोर्टफोलियो, बिग बुल को सिखाया था डेटा का दम

Shoora Designs के बारे में

यह कंपनी हीरे और ज्वैलरी बनाती और बेचती है। यह कंपनी 2021 में बनी थी। इसका कारोबार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से चल रहा है। इसके अधिकतर होलसेलर्स और रिटेलर्स ग्राहक गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के मुंबई से हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022 में इसे 3.91 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 11.46 लाख रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।