हैदराबाद मुख्यालय वाली नागार्जुन फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (Nagarjuna Fertilizers and Chemicals) ने मंगलवार 14 अगस्त को अपने यूरिया और माइक्रो-एरिगेशन बिजनेस को AM ग्रीन अमोनिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का फैसला किया। यह पूरी डील 1,700 करोड़ रुपये में हुई है। बता दें कि AM ग्रीन अमोनिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी समूहों में से एक ग्रीनको ग्रुप (Greenko Group) की कंपनी है।
