Get App

NTPC Green Energy Q4 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 188% बढ़ा, शेयरों में भी तेज उछाल

NTPC Green Energy Q4 Results: पब्लिक सेक्टर की NTPC ग्रीन एनर्जी ने मार्च तिमाही में 188% की शानदार प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है। IPO की कमाई पर मिले बैंक ब्याज ने मुनाफा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद शेयरों में भी तेज उछाल दिखा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 21, 2025 पर 4:28 PM
NTPC Green Energy Q4 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 188% बढ़ा, शेयरों में भी तेज उछाल
मार्च तिमाही में NTPC ग्रीन एनर्जी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹622.27 करोड़ हो गया।

NTPC Green Energy Q4 Results: सरकारी कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NTPC Green Energy Ltd.) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 188% बढ़कर ₹233.22 करोड़ पहुंच गया। यह पिछले साल की समान तिमाही में ₹81 करोड़ था।

मुनाफे में तेज बढ़त की बड़ी वजह नॉन-कोर इनकम (non-core income) रही। इसमें IPO की कमाई से मिला बैंक ब्याज भी शामिल है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में NTPC ग्रीन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 39% बढ़कर ₹475.5 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹342.8 करोड़ था।

रेवेन्यू और मार्जिन में दमदार ग्रोथ

मार्च तिमाही में NTPC ग्रीन एनर्जी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 22.5% बढ़कर ₹622.27 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹508.14 करोड़ था। EBITDA में 28.4% की बढ़त हुई और यह ₹560.27 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन 90% रहा, जो पिछले साल 85.9% था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें