नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर (Phalguni Nayar) इंडिया की सबसे अमीर सेल्फ-मेड वुमन बिलियनेयर बन गई हैं। इसमें स्टॉक मार्केट में उनकी कंपनी की लिस्टिंग का बड़ा हाथ है। नायका का शेयर पिछले साल लिस्ट हुआ था। यह शेयर शानदार प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। गुरुवार को नायका के शेयर का प्राइस सुबह 10:30 बजे 1.46 फीसदी की तेजी के साथ 1518 रुपये था।
