Get App

Ola electric Scooter जल्द शोरूम में पहुंचेगा, 8 सितंबर से खरीद सकेंगे बायर्स

कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए प्रत्येक शहर में एक एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की तैयारी कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 3:50 PM
Ola electric Scooter जल्द शोरूम में पहुंचेगा, 8 सितंबर से खरीद सकेंगे बायर्स

Ola Electric Mobility के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 8 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल से शुरुआत की है। इनमें से S1 की कीमत 99,999 रुपये और S1 Pro की 1,29,999 रुपये है। इस कीमत में सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी शामिल नहीं है।

ओला इन स्कूटर्स की बिक्री ओम्निचैनल मीडियम के जरिए करेगी। इनके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एक्सपीरिएंस सेंटर होंगे। कंपनी अगले तीन महीनों में प्रत्येक शहर में एक एक्सपीरिएंस सेंटर खोलने की योजना बना रही है।

इस बारे में ओला के चेयरमैन और ग्रुप चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, भवीश अग्रवाल ने कहा, "हमारे देश के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें देश में टेक्नोलॉजी डिवेलप करनी होगी। देश में 2025 तक सभी टू-व्हीलर्स इलेक्ट्रिक होने चाहिए। ऑटोमोबाइल कंपनियां इसे पसंद करें या नहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बरकरार रहेंगे।"

अग्रवाल का कहना था कि कंपनी चाहती है कि दुनिया भर के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में से 50 प्रतिशत भारत में बनने चाहिए।

ओला को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बुकिंग शुरू करने के कुछ घंटों में ही एक लाख से अधिक प्री-बुकिंग मिल गई थी। कंपनी ने बताया कि उसके पास जल्द ही 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की क्षमता होगी।

अग्रवाल ने बताया कि इन स्कूटर्स के लिए मेट्रो के साथ ही छोटे शहरों से भी डिमांड मिल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें