रिजर्व बैंक ने 22 नवंबर को पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक का विलय यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (USFB) में कराने का ड्राफ्ट स्कीम का ऐलान कर दिया है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, PMC Bank की एसेट्स और लायबिलिटीज USFB के ऊपर आ जाएंगी। इसमें PMC Bank के ग्राहकों का पैसा लौटाना भी शामिल है। USFB के साथ विलय की डील में इन शर्तों को शामिल किया गया है ताकि ग्राहकों की रकम सुरक्षित रह सके।
