Reliance AGM 2022 : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि उनकी कंपनी 2025 तक ग्रे हाइड्रोजन से ग्रीन हाउस के प्रोडक्शन की ओर रुख करने की योजना तैयार कर रही है।
Reliance AGM 2022 : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि उनकी कंपनी 2025 तक ग्रे हाइड्रोजन से ग्रीन हाउस के प्रोडक्शन की ओर रुख करने की योजना तैयार कर रही है।
सोमवार को RIL की एजीएम को संबोधित करते हुए अंबानी ने कहा कि भले ही कंपनी दुनिया में ग्रे हाइड्रोजन की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर्स में से एक है, लेकिन वह देश में कम लागत में हाइड्रोजन के उत्पादन की दिशा में प्रयासों के तहत इलेक्ट्रोलाइजर्स बनाने के लिए नई तकनीकों का आकलन कर रही है।
रिलायंस जामनगर में लगा सकती है संयंत्र
अंबानी ने कहा, हमारी जामनगर में गीगा स्केल इलेक्ट्रोलाइजर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ बातचीत खासी आगे बढ़ चुकी है।
उन्होंने कहा कि RIL ने अपनी प्रेशराइज्ड अल्कालाइन इलेक्ट्रोलाइजर टेक्नोलॉजी की कॉस्ट में कमी और व्यावसायीरण के लिए Stiesdal के साथ भागीदारी भी की है।
नई तकनीक पर है कंपनी का जोर
जून में रिलायंस के प्रेसिडेंट (न्यू एनर्जी) कपिल माहेश्वरी ने कहा था कि RIL भारत में कम लागत वाली ग्रीन हाइड्रोजन (low cost green hydrogen) के उत्पादन के प्रयासों के तहत इलेक्ट्रोलाइजर बनाने के लिए नई तकनीक की खोज कर रही है।
माहेश्वरी ने यह भी कहा था कि कंपनी की सरकार की किसी प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव के लिए बिड लगाने की योजना है, जो टेक्नोलॉजी को प्रोत्साहन देती हो। RIL ने 15 अगस्त को जामनगर में अपने Bio-Energy Technology (BET) Centre के फेज-1 का भी उद्घाटन किया है।
सरकार ने फरवरी में अपनी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी के पहले चरण का उद्घाटन किया था, जिसके जरिये कंपनी को ऐसे प्रोजेक्ट्स की स्थापना के लिए कई इंसेंटिव्स की पेशकश की जा रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।