Get App

RIL ने भारत में डेटा सेंटर बनाने के लिए ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल रियल्टी के साथ मिलाया हाथ

डिजिटल रियल्टी ट्रस्ट और ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच बना ज्वाइंट वेंचर वर्तमान में चेन्नई और मुंबई में डेटा सेंटर बना रहा है। पहले प्रोजेक्ट का नाम MAA10 है। इसके तहत चेन्नई में 100 मेगावाट का कैम्पस-आधारित 20 मेगावाट का ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर बनाया जा रहा है। इसके 2023 के अंत तक बनकर तैयार हो जाने की संभावना। इसके अलावा इस जेवी ने हाल ही में 40 मेगावाट का डेटा सेंटर बनाने के लिए मुंबई में 2.15 एकड़ जमीन खरीदी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 10:30 AM
RIL ने भारत में डेटा सेंटर बनाने के लिए ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल रियल्टी के साथ मिलाया हाथ
आरआईएल की इस ज्वाइंट वेंचर में एक समान हिस्सेदारी वाली भागीदार रहेगी। इस ज्वाइंटवेंचर का नाम 'डिजिटल कनेक्शन: ए ब्रुकफील्ड, जियो एंड डिजिटल रियल्टी कंपनी' होगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 24 जुलाई को बताया है कि उसने भारत में डेटा सेंटर्स के विकास के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाने और उसमें निवेश करने के लिए ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (Brookfield Infrastructure)और डिजिटल रियल्टी (Digital Realty)के साथ एक साझेदारी करार किया है। इन कंपनियों की तरफ से जारी संयुक्त बयान के मुताबिक रिलायंस इस उद्देश्य से बनाए जाने वाले प्रत्येक एसपीवी में 33.33 फीसदी हिस्सेदारी रखेगा। इस करार का लक्ष्य भारत में टॉप-टियर, वेल कनेक्टेड और फ्लेक्सिबल डेटा सेंटर विकसित करना है जो इंटरप्राइजेज और डिजिटल सर्विसेज फर्मों के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी जरूरतों को पूर करेंगी।

इस बयान में आगे कहा गया है कि डिजिटल रियल्टी ट्रस्ट की दुनिया भर में क्लाउड और कैरियर-न्यूट्रल डेटा सेंटर, कोलोकेशन और इंटरकनेक्शन सोल्यूशन कारोबर में लीडरशिप पोजीशन है। इसके पास दुनिया के 27 देशों में 300 से ज्यादा डेटा सेंटर्स का विशाल नेटवर्क है। डिजिटल रियल्टी ट्रस्ट ने एक ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने के लिए ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साझेदारी कर रखी है। इस संयुक्त बयान में आगे कहा गया है कि आरआईएल की इस ज्वाइंट वेंचर में एक समान हिस्सेदारी वाली भागीदार रहेगी। इस ज्वाइंटवेंचर का नाम 'डिजिटल कनेक्शन: ए ब्रुकफील्ड, जियो एंड डिजिटल रियल्टी कंपनी' होगा।

इस बयान में ये भी बताया गया है कि डिजिटल रियल्टी ट्रस्ट और ब्रुकफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच बना ज्वाइंट वेंचर वर्तमान में चेन्नई और मुंबई में डेटा सेंटर बना रहा है। पहले प्रोजेक्ट का नाम MAA10 है। इसके तहत चेन्नई में 100 मेगावाट का कैम्पस-आधारित 20 मेगावाट का ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर बनाया जा रहा है। इसके 2023 के अंत तक बनकर तैयार हो जाने की संभावना। इसके अलावा इस जेवी ने हाल ही में 40 मेगावाट का डेटा सेंटर बनाने के लिए मुंबई में 2.15 एकड़ जमीन खरीदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें