Get App

मुनाफा दो गुना बढ़ने के बावजूद टूटा ये ऑटो एंसीलिरी स्टॉक, मैनेजमेंट से जानें आगे की प्लानिंग

SAMVARDHANA MOTHERSON के COO ने कहा कि कंपनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स का पहला प्लांट शुरू किया है। नॉन ऑटो सेगमेंट में जापान की एक कंपनी के साथ JV भी किया है। नॉन ऑटो सेगमेंट में 3000 करोड़ का सालाना बिजनेस है। कंपनी को रीजनल मैन्युफैक्चरिंग का फायदा मिलेगा। जबकि नॉर्थ अमेरिका में कंपनी का 20% का कारोबार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 1:01 PM
मुनाफा दो गुना बढ़ने के बावजूद टूटा ये ऑटो एंसीलिरी स्टॉक, मैनेजमेंट से जानें आगे की प्लानिंग
SAMVARDHANA MOTHERSON के COO पंकज मित्तल ने कहा कि कंपनी की ऑर्डर बुक 88 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इमर्जिंग मार्केट में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट पर कंपनी का फोकस है

SAMVARDHANA MOTHERSON share price: संवर्धन मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON) की दूसरी तिमाही में आय 18 परसेंट और मुनाफा 3 गुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी का EBITDA ग्रोथ 23 परसेंट रही। मार्जिन भी 30 bps बढ़कर 8.5 परसेंट पहुंच गया है। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 201 करोड़ रुपये से बढ़कर 879 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड आय 23,527 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,811 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA 1,987 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,446 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 8.5% से बढ़कर 8.8% रही। इसके बावजूद आज कंपनी के स्टॉक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। आज सुबह 11.20 बजे स्टॉक 2.81 प्रतिशत या 4.67 रुपये गिर कर 161.37 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

कंपनी की ऑर्डर बुक 88 अरब डॉलर

कंपनी के नतीजों और आगे की प्लानिंग पर बात हुए SAMVARDHANA MOTHERSON के COO पंकज मित्तल ने कहा कि अनिश्चितता के माहौल में भी कंपनी के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक 88 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इमर्जिंग मार्केट में ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट पर कंपनी का फोकस है।

आने वाली 2 तिमाहियों में प्रदर्शन बेहतर रहने का अनुमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें