SUN PHARMA Q1 : देश की दिग्गज फार्मा कंपनी सन फार्मा ने 30 जून 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष 2023-24 के पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 2022 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 2090 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में सन फार्मा को 2061 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इसका मतलब ये है कि 30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 1.9 फीसदी की गिरावट आई है।
